JAUNPUR NEWS : तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के कुकहा मोड़ के पास पुलिस ने मिली सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक 303 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के अनुसार वह और चौकी इंचार्ज रामजी सैनी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक मोड़ से पैदल जा रहा है। पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसके पास से एक तमंचा—कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अहमद निवासी पचेवरा थाना गौराबादशाहपुर बताया। पुलिस ने पकड़े गए युवक को चालान कर जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











