Jaunpur News : गांजा संग युवक गिरफ्तार
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव के समीप शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने एक युवक को एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के ताखा पूरब गांव के पास एक युवक गांजा बेचने के फिराक में खड़ा है।



