HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आरके इन्स्टीच्यूट में कराया गया योगाभ्यास

JAUNPUR NEWS : आरके इन्स्टीच्यूट में कराया गया योगाभ्यास

JAUNPUR NEWS : आरके इन्स्टीच्यूट में कराया गया योगाभ्यास

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अटल विहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए आर.के. इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस अयोध्या मार्ग बैंकर्स कॉलोनी शाहगंज के प्रांगण में आयोजित योग पखवारे के अन्तर्गत बुधवार को प्रथम दिन योगविद्या में पारंगत मनोज पाण्डेय ने कालेज के प्रबंधक डॉ. जे.पी. दूबे (आर्थोपेडिक सर्जन) के समक्ष योगा के अभ्यास कराया।

प्रिंसिपल दीपशिखा सिंह, ऐडमिनिस्ट्रेटर अजय उपाध्याय, विकास गुप्ता, गीता राव, सूर्यभान, डॉ. विपिन यादव, डॉ वसीम अहमद, डॉ. सत्य प्रकाश अस्थाना, प्रशांत पाल, सबा आदि ने योगाभ्यास किया। यहाँ पर अध्ययनरत जी.एन.एम्., ए.एन.एम., डी.ओ.टी., डी.पी.टी., एम.आर.आई., सी.टी.स्कैन., एक्स-रे, प्लास्टर आदि संकाय के छात्र-छात्राओं ने भी योगाभ्यास किया और एक स्वस्थ एवं रोगमुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कालेज के प्रबंधक डॉ. जे.पी. दूबे ने अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि योग से हमें तीन प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं– शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक। अर्थात योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है जिसके कारण हमें मानसिक और आध्यात्मिक सुख की भी प्राप्ति होती है, इसलिए व्यक्ति के जीवन में योग का बहुत ही ज्यादा महत्व है और हर नागरिक को अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ पल योगाभ्यास में देना चाहिए जिससे एक स्वस्थ और निरोग समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने बताया कि यह योगाभ्यास 21 जून (अंतराष्ट्रीय योग दिवस) तक सुबह 9 बजे से 10 बजे तक प्रतिदिन चलेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read