HomeJaunpurJaunpur News : पार्टी को मजबूत बनायें कार्यकर्ताः आजम खान

Jaunpur News : पार्टी को मजबूत बनायें कार्यकर्ताः आजम खान

Jaunpur News : पार्टी को मजबूत बनायें कार्यकर्ताः आजम खान

केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। पार्टी की ताकत बनाने के लिये कार्यकर्ता लग जायं। यह बातें शनिवार को स्थानीय कस्बे में स्थित सपा कार्यालय के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान एडवोकेट ने कही। उन्होंने आगे कहा कि वैचारिक अलगाव किसी से किसी का हो सकता है। राष्ट्र के हित के लिए सोचना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगली प्रदेश में 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व मे बन रही है।

उन्होंने इशारे में एएमएआईएम नेता ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि समाज में दुराव लाने का काम करने वालों को अल्पसंख्यक समाज के लोग समझ चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईशा फारूकी ने कहा कि हमारे अल्पसंख्यक सम्प्रदाय के लोग पूरे ताकत से बूथ स्तर पर वोटर सूची को दुरुस्त करवाने में लग जायं। जिलाध्यक्ष डा. सरफराज खान ने कहा कि हमको समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने के लिए पूरे ताकत से लगना पड़ेगा।

आज लोग वर्तमान सरकार के कार्यकलाप से असंतुष्ट है। महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने कहा कि पार्टी के प्रति पूरे तन्मयता से लगकर सरकार बनवाने का काम करें। बैठक का संचालन वरिष्ठ नेता जमाल हाशमी ने किया। इस अवसर पर आरिफ हबीब, अनवारुल हक, मजहर आसिफ, कलीम खान, अरशद कुरैशी, तहजीब, फकरूद्दीन, ओवैस खान, रेहान खान, अमीर खान सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read