Jaunpur News : भारत विकास परिषद की महिला कार्यकारिणी गठित
बबिता जायसवाल संयोजक व रेखा जायसवाल सचिव चुनी गयीं
जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर भजन संध्या का कार्यक्रम महिला संयोजिका बबिता जायसवाल के आवास पर सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के उपरान्त महिला कार्यकारिणी की बैठक में महिला संयोजिका बबिता जायसवाल द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें सभी को नये सत्र हेतु होने वाले कार्यों के लिये दायित्व प्रदान किया गया।

कार्यकारिणी के अनुसार बबिता जायसवाल महिला संयोजिका, रेखा जायसवाल सचिव, साधना जायसवाल कोषाध्यक्ष, मीनू श्रीवास्तव, कृष्णा पाठक कार्यक्रम प्रभारी, निशा गिरी, ममता साहू महिला कल्याण एवं बाल विकास,कमला साहू, श्वेता अग्रहरि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डा. तूलिका मौर्या स्वास्थ्य, सबिता गुप्ता जल संरक्षण, प्रतिभा सिंह पर्यावरण, प्रतिमा गुप्ता तीजोत्सव एवं पूनम श्रीवास्तव संस्कृति सप्ताह चुनी गयीं। इस दौरान सभी नये पदाधिकािरयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर पूर्व संयोजिका कमला साहू, मीनू श्रीवास्तव, निशा गिरी, सविता गुप्ता, डा. तूलिका मौर्य, पूनम श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, रेखा जायसवाल, सुजाता जायसवाल सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं। अन्त में पूर्व संयोजिका ममता साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















