HomeJaunpurJaunpur News: पत्नी ने पति पर लगाया दूसरी महिला रखने का आरोप

Jaunpur News: पत्नी ने पति पर लगाया दूसरी महिला रखने का आरोप

  • पत्नी ने पति पर लगाया दूसरी महिला रखने का आरोप

  • 4 साल से मायके में रहने को मजबूर है पीड़िता

तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के खोजनापुर गांव निवासी एक युवती ने अपने पति पर दूसरे औरत को रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दिया है। वह 4 वर्ष से अपनी पुत्री के साथ मायके में रह रही है। युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
बता दें कि गांव निवासी कल्पनाथ की पुत्री सविता की शादी 21 मार्च 2018 में बक्सा के मझौली निवासी नीरज कुमार से हुई थी। 2021 में सविता को पुत्री पैदा हुई थी। जब पुत्री पैदा हुई तो सविता को नीरज जौनपुर शहर के एक किराये के कमरे में लेकर रहता था।हालांकि की कुछ दिन बाद वह सविता को छोड़कर चला गया। सविता ने कई बार फोन किया लेकिन वह नहीं आया। सविता मायके वालों से कमरे का किराया दिलवाकर 12 सितंबर 2021 से मायके आकर रहने लगी। उसके बाद सविता के परिजन नीरज को कई बार बुलाये परन्तु वह नहीं माना। वह एक निजी अस्पताल में वाहन चलाता है।
सविता ने बताया कि नीरज का एक महिला से सम्बन्ध है। वह मोबाइल से प्रतिदिन सविता व उसके माँ—बाप को गाली देता है। वह महिला भी उसके साथ गाली देती है। सविता ने बताया कि वह महिला थाने सहित पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र दे चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं नीरज उसके मायके तक आकर धमकी देता है तथा वह महिला भी उसके साथ रहती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read