JAUNPUR NEWS : मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का हुआ स्वागत
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन राज्यमंत्री इफ्तेखार अहमद जावेद ने शनिवार को कस्बा स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों की शिक्षा के लिए बेहतर काम कर रही है।
मदरसों में आधुनिक शिक्षा को लेकर भी बेहद गंभीर है। जल्द ही इस पर कदम उठाया जायेगा। मदरसा के प्रिंसिपल राहिल अहमद सहित अन्य स्टाफ ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जामिया ग्रुप आफ एजुकेशन के चेयरमैन मौलाना अनवार अहमद कासमी, पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना मुमताज अहमद, मौलाना दाऊद आलम, हाफिज कमालुद्दीन, राशिद कमाल, मो. हाशिम, आसिफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











