नगर पंचायत की उदासीनता से परेशान वार्डवासी, लगाये आरोप
जल निकासी न होने से सड़क पर बह रहा नाली का पानी
टूटा पोल दे रहा दुर्घटना को दावत, जगह-जगह धंसीं नवनिर्मित सड़क
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं. 4 बभनौटी वार्ड में सुक्खू सोनकर के घर से अरुण सोनी के घर तक जनवरी 2025 में बनी इंटरलॉकिंग सड़क जगह-जगह धस जाने के कारण आये दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं रास्ते में बने सीवर लाइन में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रास्ते मे गंदा पानी बह रहा है। जर्जर बिजली का पोल दुर्घटना को दावत दे रहा है।

वार्ड नं. 4 के सभासद अमित सोनकर ने आरोप लगाया कि जनवरी 2025 में उक्त मार्ग का निर्माण ठेकेदार रमेश गुप्ता द्वारा निर्माण कराया गया जो मानक के विपरीत व घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। निर्माण के समय मेरे द्वारा अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को व वर्तमान में अल्का मौर्या को अगवत कराया गया था लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया था कि जाँच करा लेंगे। ऐसे में न जाँच कराया न ही किसी अधीनस्थ को भेजा। निर्माण के एक माह बाद ही जगह-जगह धस गई जिसमें आये दिन लोगों का गिरने और चोटिल होने का सिलसिला जारी है। वहीं सड़क के बीच बनाएं शिवर लाइन के जल निकासी का प्रबंध न होने के कारण गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है जबकि ठेकेदार ने बताया कि चेम्बर प्लास्टर कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी लेकिन चेम्बर को दीवार को प्लास्टर नहीं कराया गया जिससे लोगों के घरों में शीलन बनी हुई है।

वार्ड निवासी भाजपा नेत्री मनीषा सोनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि कम गिट्टी और बालू डालने की वजह से सड़क धंस रहीं और दीवार भी झुक गयी है। कभी भी गिर सकती है। ये घटिया निर्माण का जिंदा उदाहरण है।

वार्ड निवासी अनिल साहू ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे घर के सामने लगा हुआ बिजली का लोहे का खम्भा जर्जर है। कभी भी हादसा हो सकता है। इसके द्वारा वार्ड के तमाम घरों में बिजली आपूर्ति होती है। अगर किसी दिन गिर गया तो क्षति और जनहानि हो सकती है।
पुनीता सोनकर ने आरोप लगाया कि जल निकासी न होने के कारण गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे पडोसियों से आये दिन तकरार होती रहती है। किसी दिन मारपीट होने का अंदेशा बना हुआ है।
वार्ड निवासी चंद्रकला प्रजापति ने भी बताया कि मेरे घर के सामने सड़क धंस गयी है जिससे आये दिन लोग गिरकर घायल होते रहते है कई बार जिसमें ऑटो, ठेला वाले लेकर पटल चुके हैं। हम लोगों ने इसकी शिकायत बार-बार अपने सभासद से किया तो उन्होंने बताया शिकायत जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद आज तक कोई जिम्मेदार झांकने तक नहीं आया।
इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दिखावा लेते हैं। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर ठेकेदार रमेश गुप्ता ने बताया कि 2—4 दिन में कार्य हो जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













