HomeJaunpurJaunpur News : सल्तनत बहादुर कालेज में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

Jaunpur News : सल्तनत बहादुर कालेज में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

Jaunpur News : सल्तनत बहादुर कालेज में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर में रोवर्स-रेंजर्स पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विनोद सिंह ने कहा कि चरित्र निर्माण में स्काउट गाइड की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

सभी को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुनील प्रताप सिंह ने कहा कि कक्षा शिक्षण के माध्यम से भले ही बहुत सीख मिलती है किंतु रोवर्स रेंजर्स जैसी शिक्षा सहगामी गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण के लिए अवसर उपलब्ध कराती हैं।

मतदाता जागरूकता रैली को प्रबंधक व प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बे में नारा लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन और अतिथियों का स्वागत रोवर्स प्रभारी डा. कर्मचंद यादव ने किया। रेंजर्स प्रभारी डा. रेखा मिश्रा ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुनील यादव, सोनम गुप्ता, अंकित, लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, शैलेश विश्वकर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read