HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

JAUNPUR NEWS : स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

JAUNPUR NEWS : स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज तालीमबाद सबरहद के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने चाइनीज़ मांझा के विरूद्ध जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 तबरेज़ आलम ने रवाना किया जो रैली सबरहद से होते हुए शाहगंज नगर पहुंची जहां जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने स्वागत किया। साथ में नगर भ्रमण कर लोगों को चाइनीज मांझा के प्रयोग के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया।

रैली में आर्यन अग्रहरी, रोमिल अग्रहरी, आर्यन यादव, हिमांशु, विशाल, विकास आदि शामिल रहे। यह रैली कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डाॅ0 अनामिका पांडेय की देख—रेख में निकाली गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्रवक्तागण जैसे डाॅ0 राकेश सिंह, रियाज़ अहमद, डॉ भाष्कर तिवारी, खुर्शीद हसन खाॅ आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read