HomeJaunpurJaunpur News : विवेक सिंह बनाये गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के...

Jaunpur News : विवेक सिंह बनाये गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष

Jaunpur News : विवेक सिंह बनाये गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष

जौनपुर के तमाम व्यापारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दी बधाई
व्यापारी हितों सहित मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिये हमेशा तत्पर रहूंगाः विवेक
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष/दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रविकांत गर्ग के अनुमोदन एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल और वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा की संस्तुति पर जौनपुर नगर के युवा व्यवसायी विवेक सिंह को जौनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके बाबत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दायित्व मुझे संगठन द्वारा दिया गया है, उसे पूरी ईमानदारी, तन्मयता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। साथ ही जौनपुर के व्यापारियों के हितों सहित मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। वहीं जानकारी होने पर विपिन अग्रवाल, अनिल हरलालका, सहकार भारती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, विजय केडिया मोहम्मद दानिश, शशांक सिंह रानू, संजय केडिया, संजय बैंकर, राजेंद्र खत्री, जावेद सिद्दीकी, प्रवीण शाह, सर्वेश जायसवाल, रवि अग्रहरी, अजीत सोनकर, सुनील जायसवाल, अमित जयसवाल, योगेश साहू सहित जनपद के तमाम व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुये विवेक सिंह को बधाई दिया। साथ ही भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल हाईकमान के प्रति आभार जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read