HomeJaunpurJaunpur News : विशाल यादव समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

Jaunpur News : विशाल यादव समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

Jaunpur News : विशाल यादव समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

तमाम सपाजनों, अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों ने विशाल को दी बधाई

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम गौतम की सहमति पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट ने जौनपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विशाल यादव को समाजवादी अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। पार्टी हाईकमान द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नगर के सिपाह निवासी विशाल यादव एडवोकेट के पार्टी के प्रति रूचि, कर्मठता, समर्पण एवं भाव को देखते हुये पार्टी ने यह निर्णय लिया है।

साथ ही पार्टी ने आशा व्यक्त किया कि श्री यादव के मनोनयन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वहीं इस मनोनयन की जानकारी होने पर श्री यादव के शुभचिंतकों सहित तमाम अधिवक्ताओं, पार्टीजनों ने श्री यादव को बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, दीवानी न्यायालय के विकास यादव एडवोकेट, बरसातू राम सरोज एडवोकेट, मनीष सिंह एडवोकेट, समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव, एमपी चौधरी सहित तमाम लोगों ने नवचयनित जिलाध्यक्ष विशाल यादव एडवोकेट को बधाई दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read