Jaunpur News : वीआईपी व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक

Jaunpur News : वीआईपी व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमहन पटवा में वीआईपी व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में वर्चस्व को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। जानकारी के अनुसार विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत निषाद ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामलौटन निषाद का प्रोटोकॉल के तहत ग्राम पंचायत लमहन में कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया था जहां सुनियोजित तरीके से हमारे कार्यक्रम को रोकने के लिये निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बगल ही अपना कार्यक्रम लगवा कर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंक दिया।

Jaunpur News : वीआईपी व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक

वहीं निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि हमारा भी कार्यक्रम पहले से रखा गया था। जहां उन्हीं के कार्यकर्ताओं द्वारा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को गाली-गलौज अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा था तो जनता भड़क गई। वही नोकझोंक होते देख किसी ने डायल 100 व महाराजगंज पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को थाने बुलाकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent