HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ग्राम चौपाल में सुनी गयीं ग्रामीणों की समस्याएं

JAUNPUR NEWS : ग्राम चौपाल में सुनी गयीं ग्रामीणों की समस्याएं

JAUNPUR NEWS : ग्राम चौपाल में सुनी गयीं ग्रामीणों की समस्याएं

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगरी में ग्राम चौपाल का आयोजन देवेन्द्र सिंह एडीओ आईएसवी व एडीओ एजी सर्वेश पाल और ग्राम प्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

ग्राम सचिव व लेखपाल द्वारा ग्राम चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की जनसमस्या जैसे आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित आदि कई समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से निस्तारण करने की बात कही। इस मौके पर ग्राम प्रधान बदलपुर संजय सिंह, बबलू, ग्राम प्रधान बहरीपुर राजकुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज यादव, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read