HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रोड नहीं तो वोट नहीं...

JAUNPUR NEWS : ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रोड नहीं तो वोट नहीं…

JAUNPUR NEWS : ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रोड नहीं तो वोट नहीं…

अतुल राय/दिलीप कुमार
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय ग्रामसभा सलेमपुर में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि मड़ियाहूं जलालपुर मार्ग से सलेमपुर, कुशियां, नेवादा, परशुरामपुर की पिच रोड विगत कई वर्षों से न बनने के कारण वर्षा के दिनों में जलमग्न हो गई है।वहीं लोगों का आना-जाना दुर्लभ हो गया है। लगातार शासन—प्रशासन से रोड की मांग करके ग्रामीण जब थक गये तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।लोगों ने अपने हाथों में बैनर लेकर के खुलेआम रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया। वहीं कुछ ग्रामीण पूर्व एवं वर्तमान विधायक को भी कोसते हुए नजर आये। साथ ही कहा कि यदि जल्द से जल्द रोड ठीक नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन होगा जिसका जिम्मेदार शासन—प्रशासन खुद होगा। इस अवसर पर मांधाता सिंह, खुर्शीद आलम, अत्ताउल्लाह खान, राजन सिंह, धनंजय कुमार, उमेश कुमार, शिव नारायण सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read