HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : यूथ फेस्टिवल के तैयारी की कुलपति ने की समीक्षा

JAUNPUR NEWS : यूथ फेस्टिवल के तैयारी की कुलपति ने की समीक्षा

JAUNPUR NEWS : यूथ फेस्टिवल के तैयारी की कुलपति ने की समीक्षा

इण्टर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल 12-13 जनवरी को
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन 12-13 जनवरी 2023 को होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आयोजन के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी दी है। इसमें प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल आयोजन के लिए बुधवार को कुलपति सभागार में आयोजन समिति के समन्वयकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ आयोजित करेगा। इसी क्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि समयबद्ध तैयारियों को पूर्ण करना होगा। कार्यक्रम के आयोजन हेतु 19 समितियों के संयोजक नामित किये गए है। उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
वित्त अधिकारी संजय राय ने संयोजकों से कहा कि उनको आर्थिक समस्या नहीं होगी।
बिंदुवार कार्य को प्रोफेसर राकेश यादव ने पड़ा। यूथ फेस्टिवल के नोडल अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में प्रदेश के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों की टीमों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इंटर युनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताएं निर्णायक मंडल के आलोक में आयोजित की जाएगी। आयोजन सचिव डॉ गिरिधर मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बैठक में प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. रजनीश भास्कर, एआर दीपक सिंह, बबिता सिंह, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, सुशील प्रजापति समेत समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read