JAUNPUR NEWS : उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का हुआ गठन

JAUNPUR NEWS : उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का हुआ गठन

सुशील उपाध्याय दूसरी बार अध्यक्ष पद पर हुये चयनित
बाबा रमेश यादव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के सभागार में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ कार्यकारिणी का गठन सहायक विकास अधिकारी राम निहोर की अध्यक्षता मे किया गया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों के गठन के लिए हुई बैठक में सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार सुशील उपाध्याय को चुना गया।

साथ ही उपाध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री सौरभ यादव, कोषाध्यक्ष प्रभात सरोज, सम्प्रेक्षक राजेंद्र पटेल का निर्विरोध का चयन हुआ। बैठक में नवचयनित विकास खंड स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सहायक विकास अधिकारी राम निहोर ने शपथ दिलाई। साथ ही बधाई भी दिया।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष विनय शुक्ला, सचिव ज्ञान प्रकाश, अमित सरोज, पूजा सिंह, प्रेम नारायण, सुरेंद्र तिवारी, प्रवेश तिवारी, माता प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent