Jaunpur News : यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने की शोकसभा
जौनपुर। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन सम्बद्ध (आईएफडब्लूजे) की जनपद ईकाई के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता और मंत्री संतोष सोंथालिया के संचालन में शोकसभा हुई।

शोकसभा मे जनपद के पत्रकार अजय सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मृतक की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। ज्ञातव्य हो कि मृत पत्रकार अजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ सिंह के छोटे भाई थे। शोकसभा में डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, कैलाश नाथ मिश्र, अरुण यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र खरे, शशिराज सिन्हा, जुबेर अहमद, कमरुजमा, रविन्द्र मिश्रा, अवधेश तिवारी, अभिषेक शुक्ला, छोटे लाल सिंह, मनीष गुप्ता, हीरामनि गौतम, अरुण तिवारी, आलोक सिंह, संजय मिश्रा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश यादव आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















