HomeJaunpurJaunpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, परीक्षा केन्द्रों पर रही कड़ी सुरक्षा...

Jaunpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, परीक्षा केन्द्रों पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

  • यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, परीक्षा केन्द्रों पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

तेजस टूडे सं.
धर्मेन्द्र कुमार
रामनगर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का बुधवार से विधिवत शुभारंभ हो गया। परीक्षा के पहले दिन गोपालापुर स्थित शिवनारायण इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया जहां शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये।

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र चौकी प्रभारी महंगू यादव, सब इंस्पेक्टर मंजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर छीतेश्वर तिवारी, राजेंद्रधर पांडेय, कांस्टेबल राजा कुमार तथा पीआरडी जवान सुशील सिंह की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी सुबह से ही मुस्तैद नजर आए और केंद्र के अंदर व बाहर लगातार निगरानी करते रहे।

परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। प्रवेश के दौरान आवश्यक जांच की गई तथा केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा अनुशासन एवं परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की कोई सूचना नहीं मिली।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आगामी परीक्षा तिथियों में भी इसी प्रकार सख्त सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था बनाए रखी जाएगी, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read