HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अनियंत्रित चार पहिया वाहन मकान में घुसा

JAUNPUR NEWS : अनियंत्रित चार पहिया वाहन मकान में घुसा

JAUNPUR NEWS : अनियंत्रित चार पहिया वाहन मकान में घुसा

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो मडहे में जा घुसा।

वाहन सवार गोरखपुर से शादी समारोह में सम्मिलित हो बदलापुर जा रहे थे। भोर के वक्त चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते गाड़ी सड़क से दूर स्थित मकान में घूस कर पलट गया। हालांकि जन हानि नहीं हुआ न ही कोई घायल हुआ लेकिन एक गाय गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

जानकारी के अनुसार एक्सचेंज के सामने बाके लाल यादव का दुकान व मकान हैं। बाहर शेड लगा उसी के नीचे सोते रहे। बताया जाता है कि भोर में लगभग साढ़े 4 बजे आजमगढ़ रोड से आ रही तेज रफ्तार मारुति ईको कार हैंड पम्प, पेड की डाली, चबूतरा टिन सेड में लगा लोहे का इंगल तोड़ते हुए वहीं खड़े बेलेरो के बगल पलट गया। वहीं बगल में सो रहे मकान स्वामी बाके लाल यादव बाल बाल बच गयें।

हालांकि इस बगल बधी गाय का पैर टूट गया। मारुति सवार चालक व चार महिलाएं सुरक्षित है। इन्हें मसक्कत के बाद पीछे के रास्ते बाहर निकाला गया। वहीं चालक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read