JAUNPUR NEWS : दुष्कर्म व बेईमानी के दो वारण्टी पकड़े गये
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और बेईमानी के दो वारंटियों को रविवार को उनके घरों से गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय में चालान भेज दिया। पकड़े गए दुष्कर्म मामले के आरोपी का नाम भरत कुमार है जो इसी थाना क्षेत्र के गंगोली गांव का रहने वाला है जबकि बेईमानी का आरोपी अभिमन्यु और मन्नू भी इसी थाना क्षेत्र के देवाकलपुर गांव का कारहने वाला है।
कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट की नोटिस के बाद भी दोनों कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।