Jaunpur News : सड़क हादसे में किराना व्यवसायी सहित दो लोगों की हुई मौत
963232
Jaunpur News : सड़क हादसे में किराना व्यवसायी सहित दो लोगों की हुई मौत
एक बाइक पर सवार थे तीनों युवक एक घायल का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर टेकारी गांव के मोड़ के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में गुलजारगंज बाजार के प्रतिष्ठित किराना ब्यावसायी व देहजुरी गांव के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे।
दुर्घटना किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं चल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहजुरी गांव निवासी प्रियेश उर्फ लाखा यादव (30) अपने रिश्तेदार शेरवां गांव निवासी अजीत यादव (28) व रइया (गुलजारगंज) गांव के प्रधान पंकज जायसवाल के भाई व प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी विनोद जायसवाल (33) के साथ एक अपाची मोटर साइकिल से मछलीशहर की तरफ से देर रात घर आ रहे थे। रात में ही टेकारी गांव के मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गया। दुर्घटना इतना भीषण था कि मौके पर ही प्रियेश उर्फ लाखा यादव व व्यवसायी विनोद जायसवाल की मौत हो गई जबकि अजीत बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों व राहगीरों की मानें तो दुर्घटना ट्रेलर गाड़ी से हुआ है।
रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दुर्घटनास्थल पर रात में ही लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने शव का पहचान कर परिजनों व थानाध्यक्ष विवेक तिवारी को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घायल अजीत का इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। दोनों परिवार में रात भर रोना-पीटना होता रहा। शोक में सोमवार को गुलजारगंज बाजार के व्यवसाइयों ने दुकानें बन्द रखा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।