Jaunpur News : धीरज पाटिल को मराठी समाज उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाया गया
Jaunpur News : धीरज पाटिल को मराठी समाज उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाया गया
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के मेन रोड निवासी धीरज पाटिल को मराठी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर मराठी समाज के साथ नगर के लोगों में उत्साह रहा। धीरज पाटिल के आवास पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां मराठी समाज के अलावा नगर तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराजा छत्रपति शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। धीरज को मराठी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री बनाये जाने की खुशी में लोगों ने मीठा खिलाकर माल्यार्पण किया।
वहीं श्री पाटिल ने कहा कि मराठी समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमेश अन्ना पाटिल द्वारा मुझे मराठी समाज का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है जिसके लिए पूरा मराठी समाज का आभारी रहूँगा और मराठी समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करता रहूँगा। इस अवसर पर भाजपा सुनील अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, नीतिन अग्रहरि, सियाराम, मिथिलेश, किशन, वासु, संजय, अंकित, राहुल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।