दो शातिर चोर तमंचा, कारतूस व चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार
तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के समोपुर कला गांव के तिराहे से पुलिस ने दो शातिर चोरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बैटरी तथा एक बाइक भी बरामद हुई। मिली सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह, एसआई अनिल यादव सहित अन्य हमराहियों के साथ ऊक्त तिराहे पर पहुंच गए। वहां पर एक बॉइक से दो युवक आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस ने उन दोनों को घेरेबंदी करके पकड़ लिया। उनके पास चोरी की एक बैटरी तथा बाइक तथा नौ हजार आठ सौ नगद, एक तमंचा, कारतूस एक चाकू बरामद हुआ। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए चोर जयकेश पाल उर्फ मोनू उर्फ धोनी पाल पुत्र महेंद्र प्रसाद पाल, भोलू उर्फ प्रिंस यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी समोपुर के ही रहने वाले हैं। इनके पास से जो पैसा मिला है। यह दोनों चोरी की 3 बैटरियों को बेचकर आ रहे थे। बरामद बैटरी भी दोनों बेचने जा रहे थे। यह दोनों चैन स्नेचिंग भी कर चुके हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











