HomeJaunpurJaunpur News:मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Jaunpur News:मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Jaunpur News:मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश गैंगस्टर समेत तमाम मामलों में वांछित थे। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक बरामद की गई।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे शाहगंज और सरपतहां थाने की संयुक्त टीम कोतवाली क्षेत्र के योगीनाथ तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। उसरा भादी के पास बदमाश घायल होकर गिर पड़े।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राजन कुमार पुत्र राम लाल और मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासीगण गरोठन थाना खेतासराय हैं। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल भेजा गया। उनके पास से दो देशी तमन्चा, दो जिन्दा कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार बदमाशों का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। राजन के खिलाफ पहले से ही जौनपुर जिले के तमाम थानों में हत्या समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। मोनू यादव के खिलाफ भी हत्या के प्रयास समेत 7 मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शाहगंज थाना प्रभारी रोहित मिश्रा, उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता और सरपतहां थाने के उपनिरीक्षक विवेकानन्द सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read