HomeJaunpurJaunpur News : सड़क दुर्घटना में दो घायल

Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में दो घायल

Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में दो घायल

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी सूर्य भान (35) पुत्र श्याम लाल शनिवार की देर रात शाहगंज से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप समीप आज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं नगर के सेंट थामस रोड निवासी आशिफ (38) पुत्र हबीब नगर के फैजाबाद रोड स्थित दादर पुल समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read