HomeJaunpurJaunpur News : शाहगंज में दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव शुरू

Jaunpur News : शाहगंज में दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव शुरू

Jaunpur News : शाहगंज में दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव शुरू

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव की शुरू हो गयी। सेवा भारती के बैनर तले हो रहे आयोजन में पहले दिन नगरवासियों ने जमकर डांडिया नृत्य किया। महोत्सव के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को देवी जागरण के साथ गरबा हुआ। सेवा भारती के बैनर तले हो रहे नवरात्रि महोत्सव का आगाज नगर विधायक रमेश सिंह के हाथों हुआ।

नवरात्र के छठें दिन यानी 7 अप्रैल को नगरवासियों ने अपने परिवार के साथ डांडिया नृत्य किया और जमकर आनंद उठाया। बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन हुआ । स्थानीय कलाकार प्रियांशी जायसवाल ने अपने गीत से समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह भी मौजूद रहीं। अन्त में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. अभिषेक सिंह, आशीष जायसवाल, क्षेमेंद्र सिंह, खुशबू जायसवाल, आनंद वर्मा, सुशील बागी, कार्तिक अग्रहरि, रविकांत जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, पूनम जायसवाल, संगीता जायसवाल, गीता जायसवाल, मनोज जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति से जुड़े समाजसेवी रूपेश जायसवाल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य सभी को अपनी संस्कृति से जोड़ना और उनका स्वस्थ मनोरंजन करना है। इस आयोजन में संस्कार भारती, उड़ान वूमेन पावर, लायंस क्लब शाहगंज स्टार, जेसीआई शाहगंज सिटी, जेसीआई शाहगंज शक्ति, जेसीआई शाहगंज शिखर, जेसीआई शाहगंज संस्कार, युवा ऊर्जावान मंच, झक्कास ग्रुप जैसी सामाजिक संस्थायें सह आयोजक हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read