HomeJaunpurJaunpur News : सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

Jaunpur News : सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

Jaunpur News : सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुरिस गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक खड़े ट्रक में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

नगर पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र अच्छे लाल अपने मित्र हुसेनगंज मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय सोनू पुत्र ओमलाल के साथ रविवार की देर रात बाइक से दोनों कही जा रहे थे कि सुरिस गांव के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में बाइक से टकराने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विवेक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read