Jaunpur News : त्रिवेणी प्रसाद अध्यक्ष व पृथ्वी पाल बने मंत्री
त्रैवार्षिक अधिवेशन व शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी आयोजित
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सटवां विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर में त्रैवार्षिक अधिवेशन/शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी आयोजित की गई। निर्विरोध निर्वाचन के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव ने किया।

श्री यादव ने कहा कि हम शिक्षकों ने 30 अप्रैल तक स्कूल चलो का महाअभियान चलाकर शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य को पूरा किया है लेकिन अब शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ने के लिये हम सबको कमर कसकर तैयार होना होगा। शिक्षक हित की कोई भी मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। पूर्व में जो सरकार ने वायदा किया था, आज तक उनमें से एक भी वायदे को सरकार ने पूरा नहीं किया जिसे पूरा कराने के लिये पूर्व माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि संघ को मजबूती प्रदान करने के लिये कार्यकाल पूरा होने पर त्रैवार्षिक खुला अधिवेशन कराया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र भरे जाने से निर्विरोध रूप से निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसमें त्रिवेणी प्रसाद सरोज अध्यक्ष, पृथ्वी पाल मंत्री, फूलचंद सरोज उपाध्यक्ष, उपेन्द्र कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फूलचंद सरोज उपाध्यक्ष, उर्मिला देवी उपाध्यक्ष, अवनीश कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, राम लखन यादव उपाध्यक्ष, सीमा मौर्या उपाध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार पाठक संयुक्त मंत्री, अवधेश पाल संयुक्त मंत्री, बृजेश सिंह संयुक्त मंत्री, अशोक कुमार कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार लेखाकार, रामलाल आय-व्यय निरीक्षक पद पर निर्वाचित हुए। जिलाध्यक्ष श्री यादव के निर्देश पर महामंत्री शिव कुमार सरोज ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह, चुनाव अधिकारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















