HomeJaunpurJaunpur News : स्थानान्तरण समायोजन तत्काल किया जायः डा. अतुल प्रकाश

Jaunpur News : स्थानान्तरण समायोजन तत्काल किया जायः डा. अतुल प्रकाश

Jaunpur News : स्थानान्तरण समायोजन तत्काल किया जायः डा. अतुल प्रकाश

खुटहन, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा शिक्षकों की मांगों को लेकर अनवरत चल रहे ज्ञापन कार्यक्रम के तत्वावधान में स्थानीय विकास खण्ड के बीआरसी पर सुइथाकला के खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य को शिक्षकों की मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में सौंपा गया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि आज हम सभी करो या मरो की स्थिति पहुंच गये हैं।

संघर्ष करने या जेल जाने के लिये तैयार हैं लेकिन अब शिक्षकों की मांगों से कोई समझौता नहीं होगा। अगर हम काम कर रहे हैं तो हमारी मांगों से सम्बन्धित काम होना चाहिये। अगर मांग पूरी नहीं होगी तो हम भी काम न करने को मजबूर होंगे। इतना ही नहीं, हर एक आदेश और निर्देश का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द यादव, उपाध्यक्ष जय सिंह, शिक्षक संघ खुटहन अध्यक्ष राजकुमार यादव, जय प्रकाश, जीपी, राम नारायण गुप्ता, सुशील यादव, जेपी दुबे, प्रमोद कुमार, शशिकान्त यादव सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read