यातायात माह: अभियान चलाकर 1605 वाहनों का किया गया चालान
9 वाहन सीज करते हुये वसूले गये 21,77,500 का जुर्माना
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज पाण्डेय एवं यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा जनपद में व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं भीड़—भाड़ वाले स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट तथा हैंडबिल/पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत किया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई। वाहनों पर लगी प्रतिबंधित काली फिल्म को मौके पर उतरवाया गया। प्रवर्तन कार्यवाही के अनुसार कुल चालान किसे गसे वाहन 1605 हैं तो 9 वाहन सीज किये गये। इसके साथ ही आरोपित जुर्माना 21,77,500 वसूला गया। वहीं इस अभियान से दिन भर हड़कम्प मचा रहा।











