महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने यात्रियों से की अपील
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने रेल उपयोगकर्ताओं/यात्रियों से अपील किया कि भारतीय रेल आपकी संपत्ति है, इसलिये यात्रा के दौरान ट्रेनों मे ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर यात्रा न करें। ट्रेन की छत पर बैठकर अथवा दरवाजे पर लटककर यात्रा न करें। स्टेशनों पर एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.)/लिफ्ट/एस्केलेटर का उपयोग करें एवं रेल लाइन के किनारे भीड़ एकत्र न करें। ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाये रखें तथा रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिये जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। महाप्रबन्धक ने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके तथा उनकी मंगलमय यात्रा के लिये रेल प्रशासन इन त्योहारों के अवसर पर प्रमुख नगरों से/के लिये रिकाॅर्ड संख्या में विशेष ट्रेनों का संचलन कर रही है। इन ट्रेनों में बर्थ आरक्षित कराकर अपनी यात्रा को सुगम बनावें।











