बरखापुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे सपा नेता डा. शशिकान्त शर्मा
दीपावली किट बांटकर ग्रामीणों को दीं शुभकामनाएं
जरूरतमन्दों को पहनायीं चप्पलें, बच्चों को बांटीं टॉफियां
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के बरखापुर गांव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दीपावली किट भेंट करके त्योहार की शुभकामना देते हुये उनके साथ खुशियां साझा किया।
इस दौरान डॉ. शशिकांत शर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जहां नंगे पैर चल रहे लोगों को अपने हाथों से चप्पलें पहनाई, वहीं ग्रामीणों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। बच्चों को गोद में उठाकर स्नेह जताया और उन्हें टॉफियां भी वितरित किया।
इस मौके पर डॉ. शर्मा ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी को शिक्षित बनना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही समाज में आगे बढ़ने का रास्ता प्रशस्त करती है। उन्होंने रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन किया और वहां जयकारे भी लगाये। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर लोगों का जीवन और बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ उन्होंने दीपावली की खुशियां साझा किया।











