HomeJaunpurJaunpur News: रंगों एवं सृजनशीलता से सजा एसपी इण्टरनेशनल स्कूल परिसर

Jaunpur News: रंगों एवं सृजनशीलता से सजा एसपी इण्टरनेशनल स्कूल परिसर

  • रंगों एवं सृजनशीलता से सजा एसपी इण्टरनेशनल स्कूल परिसर

  • रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने कल्पना शक्ति व कलात्मक प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरकी में स्थित एसपी इण्टरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पना शक्ति और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे फूलों और रंगों से सजी रंगोलियों ने विद्यालय परिसर को मनमोहक बना दिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, भारत माता, जय श्रीराम, नारी शक्ति और त्योहारों पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाकर सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 9 के संस्कृति संगम ग्रुप, द्वितीय स्थान कक्षा 11 कॉमर्स द एथनिक एसेंशिस ग्रुप तथा तृतीय स्थान कक्षा 12 के ट्रेडिशन ग्रुप और कक्षा 7 के लोक धारा ग्रुप को प्राप्त हुआ। विजेता टीमों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.पी. यादव, वाइस चेयरमैन डॉ. अर्पित यादव एवं प्रिंसिपल किरन सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनशीलता, टीम भावना और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर शिक्षक रामपाल यादव, आकाश सिंह, मानसी सिंह, मानवी सिंह, राहुल, संजय मिश्रा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read