Jaunpur News: शकुंतला सेन्ट्रल एकेडमी में मनाया गया भव्य दीपोत्सव

  • शकुंतला सेन्ट्रल एकेडमी में मनाया गया भव्य दीपोत्सव

  • बच्चों ने बनायी मनमोहक रंगोली, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शकुंतला सेन्ट्रल एकेडमी अम्बेडकर तिराहा सिविल लाइन्स में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता करायी गई जहां छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने सुन्दर मनमोहक रंगोली बनाई जहां उनके शैली को देखते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान दिया गया।
इसी क्रम में कक्षा को दीयों से सजाया गया जहां लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई। छोटे बच्चे गीत नृत्य प्रस्तुत किये जिसके बाद पटाखे जलाकर अपनी खुशियाँ जाहिर किये।
इस मौके पर निदेशक अवनीश शुक्ला ने बच्चों एवं सभी अध्यापकों को दीपावली की शुभकामना दिया तो उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव ने बच्चों को रोशनी का उत्सव दीपावली के महत्व एवं उपयोगिता को बताया। प्रधानाचार्या रानी तिवारी ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक अशोक शुक्ला, चंद्र प्रताप यादव, आशीष सिंह सहित सभी शिक्षणगण उपस्थित थे।