HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रेजांगला दिवस पर व्यापारियों व भूतपूर्व सैनिकों ने निकाला...

JAUNPUR NEWS : रेजांगला दिवस पर व्यापारियों व भूतपूर्व सैनिकों ने निकाला कैंडल मार्च

JAUNPUR NEWS : रेजांगला दिवस पर व्यापारियों व भूतपूर्व सैनिकों ने निकाला कैंडल मार्च

भारत—चाइना के उस युद्ध को कभी भुलाया नहीं जा सकता: श्रवण जायसवाल
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रेजांगला दिवस पर वीर सपूतों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल एवं भूतपूर्व सैनिक दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। कैंडल मार्च पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा से सैनिक कल्याण ऑफिस स्थित शहीद स्तंभ तक किया गया जिसमें मौजूद समस्त व्यापारी एवं समाजसेवी देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए वीर शहीदों के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे।

जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि यह 1962 का रेजांगला युद्ध हमारे संसाधनविहीन जो संख्या में भी अल्प थे, ने बुलंद इरादों और साहस का परिचय देते हुए चीन की असंख्य सेना को पछाड़ने का काम किया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इसी क्रम में भूतपूर्व सैनिक दिनेश यादव ने कहा कि 1962 कि चाइना— भारत युद्ध में जिन सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया, वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह साहस का परिचय देते हुए वीर सैनिकों ने वह युद्ध लड़ा, इतिहास उसको दोहरा नहीं पाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, आशुतोष जायसवाल, भूतपूर्व सैनिक केके सिंह, भूतपूर्व सैनिक कमलेश यादव, सभासद कृष्ण कुमार यादव, प्राचार्य जंग बहादुर यादव, जीशान खान, रेहान अंसारी, अमित यादव, हुबराज निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read