HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : टोल प्लाज़ा कर्मियों ने फिर की मारपीट, अब ट्रक...

JAUNPUR NEWS : टोल प्लाज़ा कर्मियों ने फिर की मारपीट, अब ट्रक चालक को पीटा

JAUNPUR NEWS : टोल प्लाज़ा कर्मियों ने फिर की मारपीट, अब ट्रक चालक को पीटा

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हौज टोल प्लाज़ा पर शुक्रवार की रात को टोल प्लाज़ा कर्मियों तथा ट्रक चालक से जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में चालक को चोटें आयीं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। मालूम हो कि उक्त टोल प्लाज़ा पर रात को लगभग 8 बजे ट्रक चालक अखलेश दुबे निवासी प्रतापपुर कमैचा थाना चांदा सुल्तानपुर ट्रक लेकर पहुंचा।

अखलेश ने आरोप लगाया कि जब वह टोल प्लाज़ा पर पहुंचा तब पता चला कि ट्रक में लगा फ़ास्ट टैग खत्म हो गया है। नियमतः फास्ट टैग नहीं होने पर टैक्स दुगुना लगता है लेकिन टोल प्लाज़ा कर्मी उससे 4 गुना पैसा मांगने लगे। जब वह विरोध किया तो उसको मारा—पीटा गया। साथ ही पैसा भी छीन लिया गया। उधर टोल प्लाज़ा मैनेजर सन्तोष सिंह ने बताया कि उक्त ट्रक चालक शराब के नशे में था। वह टोल टैक्स देने के बजाय झगड़ा करने लगा।

उसके चलते एक लाइन आधे घण्टे तक खड़ी रही। टोल प्लाज़ा पर हो—हल्ला होने लगा। टोल प्लाज़ा कर्मचारियों ने जब उसे हटाने का प्रयास किया तब वह मारपीट करने लगा। शराब के नशे में वह गिर पड़ा। वहीं थानाध्यक्ष जलालपुर राम सरीक गौतम ने कहा कि मामला झगड़े का है। जांच करके कार्यवाही होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read