JAUNPUR NEWS : उपचुनाव को लेकर समय सारिणी जारी
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) मनीष वर्मा की अध्यक्षता में राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ की अधिसूचना द्वारा ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के वैधानिक रुप से रिक्त पदों/स्थानों (जो न्यायालय के स्थागनादेश से बाधित न हो) पर उप निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु समय सारिणी के अनुसार कार्यक्रम जारी किया गया है।
नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अन्तिम 20 फरवरी को पूर्वान्हन 10 बजे से अपरान्ह् 4 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का 22 फरवरी पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह् 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 22 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 2 मार्च को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह् 5 बजे तक, मतगणना 4 मार्च को पूर्वान्ह् 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन अधिकारी के स्तर से सूचना 16 फरवरी को जारी कर दी गयी है और उसी दिन से नामांकन पत्रों के विक्रय प्रारम्भ हो जायेंगे। उपर्युक्त उप निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी जॉच करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा।परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी।
पंचायतों के उप निर्वाचन की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय, जहां नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने से लेकर प्रतीक आवंटन की कार्यवाही की जानी है, पर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु विकास खण्ड के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है तथा आदेशित किया जाता है कि वे पंचायत उप निर्वाचन माह फरवरी, मार्च 2023 में अपने से सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर उपस्थित रहकर नामांकन से लेकर प्रतीक आवंटन तक की कार्यवाही को सकुशल एवं शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न करायेंगे।
ब्लाक करंजाकला में तहसीलदार सदर पवन सिंह, ब्लाक सिरकोनी में नायब तहसीलदार सदर विक्रम पासवान, सिकरारा में नायब तहसीलदार सदर अभिनव सिंह, मड़ियाहॅू में तहसीलदार रामसुधार, रामपुर में उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू लाल बहादुर, रामनगर में नायब तहसीलदार मड़ियाहॅू प्रमोद यादव, बरसठी में नायब तहसीलदार मड़ियाहॅू सन्दीप सिंह, मछलीशहर में नायब तहसीलदार मछलीशहर मीना गौड़, मुंगराबादशाहपुर नायब तहसीलदार मछलीशहर सूरज पटेल, सुजानगंज नायब तहसीलदार मछलीशहर सन्तोष कुमार, महाराजगंज तहसीलदार बदलापुर राकेश कुमार-1, शाहगंज में उपजिलाधिकारी शाहगंज अंकित कुमार, सुईथाकला में तहसीलदार शाहगंज महेन्द्र बहादुर, मुफ्तीगंज में नायब तहसीलदार केराकत हुसैन अहमद, केराकत में नायब तहसीलदार केराकत अमित कुमार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











