HomeJaunpurJaunpur news: तीन साल की सेवाओं को मिला सम्मान

Jaunpur news: तीन साल की सेवाओं को मिला सम्मान

  • तीन साल की सेवाओं को मिला सम्मान

  • नम आंखों से चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता को दी गयी भावभीनी विदाई

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भाऊपुर चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता का स्थानांतरण चंदवक थाना क्षेत्र की पतरही चौकी पर होने पर मंगलवार को
विदाई समारोह किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय सम्भ्रांत लोगों ने माला पहनाकर सम्मानित करते हुये नम आंखों से भावभीनी विदाई दिया।
समारोह में मौजूद लोगों ने चौकी प्रभारी के करीब तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सुग्रीव प्रसाद गुप्ता अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी और मिलनसार व्यवहार के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के साथ ही आपसी विवादों को दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने-बुझाने तथा आपसी सहमति से सुलझाने में सराहनीय भूमिका निभाई। उनके व्यवहार और कार्यशैली से क्षेत्रीय लोगों में उनके प्रति विशेष सम्मान रहा।
इस दौरान चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता भावुक नजर आये। उन्होंने कहा कि भाऊपुर क्षेत्र की जनता से उन्हें जो प्यार, स्नेह और सम्मान मिला है, उसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। यदि क्षेत्र की जनता जागरूक रहे और पुलिस का सहयोग करे तो अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल सूरज मधेसिया, कांस्टेबल अक्षय सिंह, भाजपा नेता चंद्र मोहन जायसवाल, वीरेंद्र उपाध्याय, राहुल गौतम, पत्रकार रोहित पटेल, सोनू गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, विजय बहादुर प्रजापति, हर्ष जायसवाल, सुंदर चौरसिया, अठन्नी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

 

 

 

 

Must Read