JAUNPUR NEWS : शीतला चौकियां धाम में तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव 23 जनवरी से
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव का भव्य आयोजन सुनिश्चित हुआ है।
इस आशय की जानकारी मन्दिर प्रबंधक अजय पंडा ने देते हुये बताया कि मंदिर परिवार की तरफ से किसी भी प्रकार का चन्दा आदि नहीं लिया जाता है। वाराणसी एवं पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा मन्दिर परिसर को अनेक प्रकार के रंग—बिरंगे एवं आकर्षण फूलों से सजाया जाएगा। मन्दिर प्रबंधक परिवार स्वयं विगत कई वर्षों से श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम आयोजन करता रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












