HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : तीन दिवसीय अवधी लोक रंग महोत्सव का आयोजन 11...

JAUNPUR NEWS : तीन दिवसीय अवधी लोक रंग महोत्सव का आयोजन 11 से

JAUNPUR NEWS : तीन दिवसीय अवधी लोक रंग महोत्सव का आयोजन 11 से

सुइथाकला, जौनपुर। संस्कृति मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय अवधी लोक रंग संगीत महोत्सव का आयोजन सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी अमारी वाया टीपी नगरा के सौजन्य से 11 से 13 दिसम्बर तक संस्था मुख्यालय पर सम्पन्न होगा।

अकादमी के अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय व सचिव इन्दु प्रकाश मिश्र ने बताया कि तीन दिवसीय अवधी लोक रंग महोत्सव में पारम्परिक लोक नृत्य, लोक गीत, पारम्परिक गीत, भजन एवं लोक नाट्य मंच, जादू, कठपुतली नृत्य आदि का प्रदर्शन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रबन्धक डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी तथा पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ अशोक बनर्जी रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read