कार्यकर्ताओं की जीत है मेरी प्रचण्ड बहुमत: आशुतोष सिन्हा
वरिष्ठ सपा नेता दिनेश फौजी के पौना आवास पर नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ भव्य स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा का धर्मापुर क्षेत्र के पौना गांव में वरिष्ठ सपा नेता दिनेश यादव फौजी के आवास पर आगमन हुआ। इस मौके पर दिनेश यादव फौजी ने सपरिवार अंगवस्त्रम, बुकें एवं माल्यार्पण करके एमएलसी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित एमएलसी श्री सिन्हा ने कहा कि वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रचंड बहुमत से मिली यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। इस सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संघर्ष, समर्पण और जनता का विश्वास है।
उन्होंने भावुक अन्दाज में कहा कि वह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के ऋणी हैं और उनके इस स्नेह एवं सहयोग को कभी नहीं भूलेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके हितों के लिये वह आजीवन खड़े रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने के साथ ही कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिये निरन्तर प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित एमएलसी को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नन्द लाल यादव, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, विनोद यादव प्रधान किरतापुर, जयहिन्द यादव प्रधान धर्मापुर, पिंडरा प्रधान नरेंद्र यादव अध्यक्ष प्रधान संघ, अनिल यादव फौजी प्रधान मोहिउद्दीनपुर, नीरज यादव प्रधान बघद्रा, सपा नेता मेवा लाल यादव, डा. संग्राम यादव, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, नीरज यादव, अरूण यादव एडवोकेट, गौरव यादव, हवलदार यादव फौजी, राजनाथ यादव, रिंकू यादव, सुरेश यादव, रंग बहादुर यादव, सुधांशू यादव, लालू यादव, किशन यादव, राजेश मौर्य, पंकज निषाद, राहुल भारती, अर्जुन राय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











