HomeJaunpurJaunpur News : एक ही रात में चार घरों को चोरों ने...

Jaunpur News : एक ही रात में चार घरों को चोरों ने खंगाला, लाखों रुपये के जेवर उठा ले गये

Jaunpur News : एक ही रात में चार घरों को चोरों ने खंगाला, लाखों रुपये के जेवर उठा ले गये

एक स्कूल में भी किया चोरी का प्रयास
डॉग स्क्वायड की निशानदेही के शक पर तीन संदिग्ध लोग पुलिस हिरासत में
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में मंगलवार की रात को चोरों ने तीन घरों में घुसकर चोरी किया। चोरी में एक ही घर से लाखों रुपए के गहने उठा ले गए।इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय नवाबाद जंगल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही सुबह हड़कम्प मच गया।पुलिस तथा डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई। उक्त गांव के निवासी भानुप्रताप सिंह के घर में केवल एक मात्र महिला शशिकला सिंह रहती है। उनके परिवार के लोग रोजी रोजगार के लिए बाहर रहते है।

चोर छत के रास्ते शशिकला के घर मे घुस गए।वहां उन लोगों ने आलमारी के लॉकअप का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने की दो चैन, दो झुमके, फो अंगूठी, एक पैजनी, नाक की कील, घड़ी सात हजार नगद रुपये आदि उठा ले गए। उसके बाद चोर अवधेश राजभर के घर में गए। वहां कोई नही रहता था। सम्भवतः वहां से कुछ नही गया है। उसके बाद चोर श्याम प्यारे सरोज के घर मे गए। वहां उनके जेब से हजार रुपए नगद तथा कुछ अन्य सामान लेकर निकल गए। सुबह गांव के सभी पीड़ित लोगों को चोरी होने की जानकारी हुई। घटना के बाद हड़कम्प मच गया। तब तक उक्त विद्यालय के ऑफिस के ताला तोड़ने की खबर भी आ गयी। हालांकि वहाँ कुछ नहीं गया था।घटना की सूचना पर पुलिस तथा डॉग स्क्वायड भी पहुंच गई। डॉग स्क्वायड के आधार पर तीन लोगों को पुलिस फिलहाल पूछताछ के लिए थाने ले गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read