Jaunpur News : विद्यालय से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत खेवसीपुर में चोरों ने चंद्रबली चंद्रिका प्रसाद पब्लिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़ हार्न मशीन, मानिटर, डीवीआर चोर बड़ी सफाई से इन चीजों को उठा ले गए।

विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी सामान लगभग एक लाख के आस-पास थी। चोरों ने विद्यालय में प्रधानाचार्य कक्ष और विद्यालय के एक कक्षा का ताला तोड़ा था। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक पराऊगंज चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किये। चौकी इंचार्ज को दिये प्रार्थना पत्र 2 दिन बीत गये लेकिन समाचार लिखे जाने तक चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















