Jaunpur News : कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम
आनन्द यादव
जौनपुर। कर्पूरी ठाकुर सेना (केटीएस) के जिलाध्यक्ष डा. अनिल शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय के रहनुमा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर इस साल 24 जनवरी को जिला मुख्यालय पर कोविड के चलते कोई कार्यक्रम नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि लोग सोशल डिस्टनसिंग के साथ अपने गांव और घरों में ही जयंती मनाएंगे।










