HomeJaunpurJaunpur News : नवजात शिशु की मौत पर हुआ जमकर बवाल

Jaunpur News : नवजात शिशु की मौत पर हुआ जमकर बवाल

Jaunpur News : नवजात शिशु की मौत पर हुआ जमकर बवाल

आरोपः एएनएम की लापरवाही से शिशु की गयी जान
सिद्दीकपुर, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला पर बुधवार को एक नवजात शिशु का जन्म के दौरान हुई मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोप लगाया कि एएनएम व चिकित्सकों की लापरवाही के चलते शिशु की जान गयी। सूचना पर पूर्वांचल चौकी प्रभारी बृजेश गुप्ता मयफोर्स पहुंचकर हालत को सम्भाले। साथ ही मौजूद चिकित्सा प्रभारी ने जांच करने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिये।

RK Hospital And Blood Component Center

प्राप्त जानकारी के अनुसार करंजाकला क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव निवासी अनुराग पांडेय की पत्नी शिशु को जन्म देने वाली थी जिसे लेकर मंगलवार करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिजन गये। अनुराग के अनुसार मौके पर उपस्थित एएनएम सुमन सिंह को पत्नी के सभी मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर परामर्श लिया। तब तक एएनएम व चिकित्सकों द्वारा यही आश्वासन मिल रहा था कि बच्चा सुरक्षित है और मां की स्थिति भी सामान्य है लेकिन जैसे ही बच्चे का जन्म होता है तो उपस्थित नर्स द्वारा बताया जाता है कि बच्चे की स्थिति नाजुक है। आप जिला चिकित्सालय लेकर जायं। जब तक हम सब कुछ समझ पाते, तब तक पता चला कि नवजात की मौत हो गई। इसके बाद हम सबने इस दौरान मौजूद नर्स सुमन सिंह को खोजने का प्रयास किया तो पता चला कि वह अपने कक्ष में नहीं है।

पत्नी की सभी जांच के दस्तावेज को लेकर गायब हो गई। इसके बाद चिकित्सा प्रभारी से बात करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सका। इसकी सूचना महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1076 पर काल करके दी गयी। वहीं सूचना मिलते ही थोड़ी देर बाद पूर्वांचल चौकी प्रभारी बृजेश गुप्ता मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। परिजन का आरोप है कि नर्स व चिकित्सकों के अनियमितता बरतने से यह घटना घटी है। हमारे पास घटना की पूरा साक्ष्य है। हम चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत करके जांच कराएंगे। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी आरोपी पाया जायेगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read