HomeJaunpurJaunpur News : युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Jaunpur News : युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Jaunpur News : युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। झांसी से कमाकर लौटे युवक को जहर खुरानों ने अपना शिकार बना लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में राजकीय पुरु ष अस्पताल में भर्ती कराया। खुटहन थाना क्षेत्र के घुघरी सुल्तानपुर गाँव निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र राजमणि झाँसी में कारपेंटर का काम करता था। सोमवार को वह शाहगंज पहुंचा जहां से घर जाने के दौरान जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बना लिया।

Jaunpur News: Former MLA extended his hand to help the victim's family

सुरिस गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बेहोश पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जेब से मिली डायरी पर लिखे पते के आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। पीडि़त के होश में आने पर जांच की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read