Jaunpur News : दरवाजे पर बंधी भैंस खोल ले गये चोर
Jaunpur News: The thieves took away the buffalo tied at the door
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में शनिवार की रात किसी समय 2 पशुपालकों के दरवाजे के सामने बंधी 2 भैंस को चोर खोल ले गए। चोरी गई भैंस की कीमत लगभग डेढ़ लाख बताई जा रही है। भुक्तभोगियों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार पिलखीनी गांव के अनूसूचित बस्ती निवासी शम्भू राम तथा गांव निवासी बबलू सिंह ने भैंस पाल रखा था।
आरोप है कि 3-4 दिन से कुछ कथित व्यापारी आकर भैंस खरीदने के लिए मोलभाव कर रहे थे परंतु सौदा नहीं पटा। इसी बीच शनिवार की रात किसी समय पहुंचे अज्ञात पशु तस्कर दोनों भैंस खोलकर गाड़ी में लादकर उठा ले गए। सुबह सोकर उठने पर दरवाजे के सामने भैंस न मिलने पर पशु पालक हक्का-बक्का हो गए। भुक्तभोगियों ने बताया कि चोरी गई भैंस की कीमत 75 से 80 हजार रूप्ये के बीच की थी। दोनों भैंसों की कीमत कुल मिलाकर डेढ़ लाख से ऊपर की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस संदर्भ में एसओ गौराबादशाहपुर संतोष पाठक ने पूछे जाने पर बताया कि भैंस चोरी की सूचना पशु स्वामी द्वारा मिली है। छानबीन की जा रही है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796