Jaunpur News : शत-प्रतिशत रहा आशा देवी विद्या मन्दिर गोड़िला का परिणाम
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला गाँव स्थित आशा देवी विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में यूपी बोर्ड द्वारा जारी हुए रिजल्ट में आदर्श यादव ने स्कूल में टॉपकर गाँव का नाम रोशन किया। सोमवार को स्कूल में सम्मानित समारोह का आयोजन हुआ। स्कूल में टॉप टेन अंक हाईस्कूल में आदर्श यादव, रीयल पाण्डेय, अर्जुन, साबिया, काजल गुप्ता, इंटरमीडिएट में अंजली चौहान, पल्लवी, नीतिश कुमार, मोहम्मद सैफ, दीपक गुप्ता आदि छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने मुँह मीठा कर माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया।
इस दौरान प्रबन्धक श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ने उत्तीर्ण हुई सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के डाइरेक्टर अनूप श्रीवास्तव, राम नरेश भारती, रामजी अस्थाना, अजय गौतम, ऋतु भारती, राहुल गौतम, सर्वेश यादव, बलवंत कुमार, रेनू यादव, इंदू, गौरव, दारा, संतोष आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















