HomeJaunpurJaunpur News : जिपं अध्यक्ष के नाम से पेज बनाकर ठगी का...

Jaunpur News : जिपं अध्यक्ष के नाम से पेज बनाकर ठगी का प्रयास करने वाला पकड़ा गया

Jaunpur News : जिपं अध्यक्ष के नाम से पेज बनाकर ठगी का प्रयास करने वाला पकड़ा गया

साइबर सेल, स्वाट टीम एवं लाइन बाजार थाना पुलिस को मिली कामयाबी
जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में साइबर अपराध के रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल/स्वाट टीम व थाना लाइन बाजार की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से पेज बनाकर ठगी करने वाले अभियुक्त को जोगियापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर सोशल मीडिया पर पेज बनाकर ठगी करने की सूचना मिली तो प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार ने अभियोग पंजीकृत कर साइबर सेल के आरक्षी ओपी जायसवाल को जांच व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस पर साइबर सेल द्वारा संबन्धित फेसबुक को ट्रेस कर अभियुक्त की पहचान की गई। साथ ही साइबर सेल/स्वाट व थाना लाइन बाजार की संयुक्त टीम ने चन्द्रशेखर सिंह उर्फ शोले सिंह पुत्र तुंगनाथ सिंह निवासी रामनगर रीठी थाना सिकरारा को जोगियापुर पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल भी बरामद हुआ। आईपीसी की धारा 419, 420 भादंवि व 66 डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अखिलेश मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार, आदेश त्यागी प्रभारी स्वाट टीम, रामजनम यादव प्रभारी संर्विलांस सेल, गोविन्द देव मिश्र सर्विलांस सेल, सतेन्द्र भाई पटेल चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना लाइन बाजार के अलावा साइबर विशेषज्ञ ओपी जायसवाल, संग्राम सिंह यादव, सत्यम गुप्ता साइबर सेल शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read